Posts

Showing posts with the label Women

बेटियाँ : ईश्वर का वरदान

Image
ईश्वर का वरदान बेटियाँ , करती त्याग अपार बेटियाँ।  प्यार का पर्याय बेटियाँ , ममता का स्वरूप बेटियाँ।  सहती हैं ये सारे गम , फिर भी होने देती आँखे नम।  पर कैसे होंगे बेटियों पर हो रहे ये जुल्म कम ? कभी ममता की मूरत बन जाती बेटियाँ , कभी बूढ़े माता पिता का सहारा होती बेटियाँ , भाई बहन पर असीम प्यार लुटाती बेटियाँ ,  ईश्वर का वरदान बेटियाँ , करती स्नेह अपार बेटियाँ।  सभ्य समाज का निर्माण करती बेटियाँ, प्रेरणा का पर्याय बनती जा रही बेटियाँ, शिक्षा , विज्ञान व प्रौद्योगिकी  में आगे बढ़ रही बेटियाँ, ईश्वर का वरदान बेटियाँ , सफलता की ओर अग्रसर बेटियाँ।  किन्तु अनेकों अपमान भी सह रही ये बेटियाँ, कभी दहेज़ रुपी रावण की भेंट चढाई जाती बेटियाँ, कभी सड़क चलते दानव द्वारा डराई  जाती बेटियाँ, ईश्वर का वरदान बेटियाँ, सह रही अत्याचार बेटियाँ।  कभी कुलटा अभागन कह दुत्कारी जाती बेटियाँ, तो कभी बाल विवाह का शिकार होती बेटियाँ , तो कभी जन्म  से पहले ही मारी जाती बेटियाँ...