प्रेमिकाएं


सभी प्रेमिकाएं  
नहीं चाहती 
घर और गाड़ियां ,
सभी प्रेमिकाएं 
नहीं करती 
हर वक़्त श्रृंगार ,

सभी प्रेमिकाएं 
नहीं मांगती 
आठों पहर प्रेमी का  ध्यान ,
सभी प्रेमिकाएं 
नहीं रखती 
प्रेम में वक़्त का हिसाब ,

कुछ प्रेमिकाएं ताउम्र 
मन में जगाये रहती है  
प्यार की लौ 
और उन्हें चाहिए होते है 
बस, मौन के कुछ क्षण 
अपने प्रेमी के साथ।  

- शालिनी पाण्डेय 



Comments

Popular posts from this blog

वो लौट आएँगे, फिर से पिता बनकर

हिमालय की अछूती खूबसूरती: पंचाचूली बेस कैंप ट्रैक

दीवार में एक खिड़की रहती थी- पुस्तक समीक्षा