Skip to main content

खोजी मन

ये हर वक़्त
क्या खोजता रहता है तू
क्या ढूढ़ता है
मेरे वजूद को ?
या तराशता है
मेरी शक़्ल को ?
क्या खोजता है
मेरे दर का रास्ता ?
या मुझे पढ़ने की
कोई किताब ढूढ़ता है ?
या ढूढ़ता है हमारे
उस आशियां की चाभी
जो खो दी थी
सर्कस देखते हुए
कभी तो बता -
ये हर वक़्त
क्या खोजता रहता है तू?

-शालिनी पाण्डेय

Comments