इतिहास का विषय

पहाड़ से
मैदान की ओर
लगातार बह रहा
लोगों का हुज़ूम

एक दिन बना देगा
पहाड़ के जीवन को
सिंधु घाटी की तरह
इतिहास का एक विषय

जो पढ़ाया जाएगा
बिना समझे ही
स्कूल में
हमारे द्वारा।

- शालिनी पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

वो लौट आएँगे, फिर से पिता बनकर

हिमालय की अछूती खूबसूरती: पंचाचूली बेस कैंप ट्रैक

दीवार में एक खिड़की रहती थी- पुस्तक समीक्षा