अगर तुम साथ होगे

अगर तुम साथ होगे
तो लड़ लूंगी मैं
हर उस बुराई से
जो लड़की के रूप में
जन्म लेते ही 
मुझसे जोड़ दी गयी है

अगर तुम साथ होगे
तो तोड़ दूंगी हर उस
बेड़ी को जो मुझे
रिवाज़ों परम्पराओं
की उलाहना देकर
जकड़े रहना चाहती है

अगर तुम साथ होगे
तो पार कर लूंगी
हर उस आग के दरिये को
जो डर पैदा कर
मेरे विस्तार को
रोकना चाहता है

अगर तुम साथ होगे
तो छू लूंगी मैं
हर उस मुक़ाम को
जो स्त्री के
पैरों के निशान से
आज तक अछूता है।

- शालिनी पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

वो लौट आएँगे, फिर से पिता बनकर

हिमालय की अछूती खूबसूरती: पंचाचूली बेस कैंप ट्रैक

दीवार में एक खिड़की रहती थी- पुस्तक समीक्षा