त्वचा का रंग



एक लड़की, 
जो जन्मी है 
त्वचा का गहरा रंग लिए,
जिसने, जीवनपर्यन्त तराशा है ,
अपने अंतर्मन को....
आज भी, 
सुंदरता के,
तंग पैमाने की वजह से,
गोरी देह के साथ जन्मी
लड़की की तुलना में,
सुंदर नहीं कही जाती.....

- शालिनी पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

वो लौट आएँगे, फिर से पिता बनकर

हिमालय की अछूती खूबसूरती: पंचाचूली बेस कैंप ट्रैक

दीवार में एक खिड़की रहती थी- पुस्तक समीक्षा