आजकल की शिकायत

आजकल हर किसी को
दूसरों से शिकायत है
कि कोई उन्हें नहीं समझता

उन्हें कोई ये बताये कि
मुश्किल होता है
सिर्फ चेहरा देख कर
शख़्सियत का अंदाजा लगाना

समझने और समझाने के लिए
चेहरे की परतों को पार कर
अंतरतम की गहराई में जाकर
व्यक्ति के ईमान को ढूढ़ना होता है ।

- शालिनी पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

वो लौट आएँगे, फिर से पिता बनकर

हिमालय की अछूती खूबसूरती: पंचाचूली बेस कैंप ट्रैक

दीवार में एक खिड़की रहती थी- पुस्तक समीक्षा